ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दलित युवक को चप्पल चटवाने वाला गिरफ्तार : बिजली विभाग ने नौकरी से निकाला

सोनभद्र : (मानवीय सोच)  दलित युवक को पीटने और चप्पल चटवाने वाला संविदा लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल गिरफ्तार हो गया है। बिजली विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। एससी/एसटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाने लगी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “सोनभद्र में जो घटना घटी है वो मप्र के सीधी से कम नहीं है। ऐसे दोषियों को देखकर बुलडोजर क्यों पंक्चर हो जाता है। देखते हैं इस पीड़ित की चरण वंदना का नाटक कब खेला जाता है। भाजपाई दलित उत्पीड़न का इतिहास रच रहे हैं।” आप सांसद संजय सिंह और कांग्रेस ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को हमला बोला है।

दलित ने अपने मामा का जोड़ा था बिजली कनेक्शन

दरअसल, सोनभद्र में शनिवार को दलित युवक को पीटने और चप्पल चटवाने का वीडियो सामने आया था। पीड़ित युवक से उठक-बैठक भी लगवाई थी। पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के बालडीह गांव का है। घटना गुरुवार को हुई थी। राबर्ट्सगंज मुख्यालय एक उपकेंद्र में संविदा पर तैनात दलित लाइनमैन शाहगंज थाना क्षेत्र के बालडीह गांव में अपने मामा के घर गया था। 

Scroll to Top