योगी के मंत्री मन्नूलाल कोरी के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को हाथी बताकर विपक्ष की तुलना भौंकने वाले कुत्तों से कर दी

जालौन : (मानवीय सोच)  जालौन में सरकार के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महगठबंधन को लेकर कहा कि विपक्ष चाहे कितना भी इकट्ठा हो जाए। लेकिन देश के प्रधानमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

उन्होंने यह तक दावा किया कि वो देश के लिए जिस तरीके से कार्य कर रहे हैं उन्हें कोई हिला भी नहीं सकता हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों तक लोग मोदी के नाम का लोहा मान रहे हैं। वहीं, विपक्ष को लेकर उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि जब हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं।

दरअसल, पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की तरफ से मुख्यालय उरई में अपनी रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसमें 5 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन दिया जाता है। सफल एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां पर मंत्रियों ने आकर शिरकत की। जहां राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी के साथ प्रदेश के लघु और मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने फीता काटा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *