लखनऊ : (मानवीय सोच) कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशाल मेगा मार्ट में रविवार शाम अज्ञात चोर ने लॉकर में रखे 21 लाख 59 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया।
लॉकर इमारत के फर्स्ट फ्लोर में मैनेजर हाल के अंदर रखा हुआ था। चोर ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरे का एंगिल घुमा दिया। हालांकि, उसका चेहरा कैमरे के सामने आ गया। उसने चेहरे पर अंगौछा लपेटकर चश्मा पहना हुआ था।
सीसीटीवी में चोर के मेगा मार्ट में प्रवेश करता हुए नजर आ रहा है। वहीं देर शाम जब मैनेजर ने कैश का मिलान किया तो देखा कि लॉकर में रखा लाखों रुपए गायब है।
