बिना ID प्रूफ 2000 के नोट बदले जाते रहेंगे : RBI के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  2000 के नोट बिना किसी ID प्रूफ के बदले जाते रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें बिना ID प्रूफ के 2000 के नोट बदले जाने के RBI के आदेश को चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह RBI का पॉलिसी डिसीजन है। सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी उपाध्याय से सवाल किया कि मान लीजिए आप सब्जीवाले को 2000 का नोट देते हैं, तो क्या वो आपसे ID प्रूफ मांगेगा। यह शासन का मसला है। इस तरह से बहुत बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन हो रहा है। क्या आप कहेंगे कि सभी अवैध हैं?

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी 29 मई को फैसले में कहा था कि यह RBI का पॉलिसी डिसीजन है। इसमें अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से 2 बार अर्जेंट हियरिंग की अपील भी की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

One Reply to “बिना ID प्रूफ 2000 के नोट बदले जाते रहेंगे : RBI के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज”

  1. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *