ऊर्जा मंत्री ने दी झूलते तारों और बिजली के बाक्सों से लोगों को दूर रहने की सलाह

लखनऊ : (मानवीय सोच) ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के दौरान बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर व इसकी सुरक्षा के लिए लगी ग्रील, झूलते तारों और बिजली के बाक्सों से उचित दूरी बनाकर रहें। इनके आस-पास जलभराव होने पर वहां जाने से बचें तथा बेजुबान जानवरों को भी इनसे दूर रखने का प्रयास करें।

उन्होंने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि बरसात में इन पर विद्युत करंट उतरने का खतरा बना रहता है, जिससे अन्जाने में जन-धन की हानि हो जाती है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि विद्युत उपकरणों में उतर रहे करंट की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया जाय और करंट उतरने के कारणों की विधिवत जांच कर इसका समाधान भी किया जाय।

उन्होंने कहा कि इसके स्थायी समाधान निकालने के भी प्रयास किये जाएं, जिससे कि लोगों को ऐसी दुर्घटनाओं से हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों को इस सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जाय।

One Reply to “ऊर्जा मंत्री ने दी झूलते तारों और बिजली के बाक्सों से लोगों को दूर रहने की सलाह”

  1. **aquasculpt**

    AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady, reliable energy levels throughout the day.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *