लखनऊ : (मानवीय सोच) उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने बड़े पैमाने पर विस्तार की योजनाओं की घोषणा की है। ऐश्प्रा की अगले 5 वर्षों में अपने 50 स्टोर खोलने की महत्वाकांक्षी योजना है। 82 वर्षों की समृद्ध विरासत के साथ ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने अपने ग्राहकों के लिए असाधारण आभूषण डिजाइन और अद्वितीय ग्राहक सेवा के साथ बाजार में लगातार अपना वर्चस्व कायम किया है।
विकास और उत्कृष्टता के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने 2029 तक देशभर में 50 नए स्टोर खोलने की महत्वाकांक्षी योजना की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस विस्तार अभियान का उद्देश्य विभिन्न शहरों और क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के उत्कृष्ट आभूषण और कस्टमर सर्विस को पहुंचाना है। कंपनी ने इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में पहले ही महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
10 जुलाई को रायबरेली में नए फ्रेंचाइजी स्टोर का शुभारम्भ होगा और शीघ्र ही अयोध्या और खलीलाबाद में भी फ्रेंचाइजी स्टोर खोला जाएगा। ये नए स्टोर बाजार में ऐश्प्रा की उपस्थिति को और मजबूत करेंगे और कंपनी के प्रीमियम आभूषणों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मददगार साबित होंगे।
