ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव : 6 बकरियों की मौत का बदला लेने के लिए चलाए पत्थर

अयोध्या : (मानवीय सोच)  रौनाही थाना क्षेत्र में मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में पिता व दो पुत्र हैं। मामले में पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र में सोहावल के पास कुछ लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया जिससे ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुन्ना पासवान ने बताया कि उसकी छह बकरियां नौ जुलाई को इसी ट्रेन की चपेट में आने से मर गई थीं।

जिससे आक्रोशित होकर उसने अपने दोनों बेटों के साथ ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पथराव में कोच सीएम वन में सीट संख्या 33, 34, कोच सी3 में 20, 21, 22, कोच सी5 में 10, 11, 12 और कोच ई1 में सीट संख्या 35 36 के पास के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

Scroll to Top