लखनऊ : (मानवीय सोच) इंटरव्यू के लिए निकली लड़की की दिनदहाड़े किडनैप करके हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर उसकी लाश बंथरा के अमावा जंगल में मिली। लड़की के दांत टूटे थे। उसके सिर और गले पर चोट के निशान थे। दुपट्टा गले पर लिपटा था। आशंका है कि उसी से गला घोंटा गया है।
स्थानीय लोगों ने मौके से रूप कुमार यादव पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने रूप कुमार को हत्या और शव छिपाने के आरोप में जेल भेज दिया है। लड़की के भाई ने 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें एक नामजद बाकी अज्ञात हैं। फिलहाल, हत्या कैसे की गई? इसके लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
