ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ LIU में तैनात महिला सिपाही फूट-फूटकर रोई कहा- एसीपी और इंस्पेक्टर परेशान कर रहे, मेरी पीछे पड़ गए हैं

लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (LIU) की महिला सिपाही का फूट-फूटकर रोने का वीडियो सामने आया है। महिला सिपाही का कहना है कि LIU ACP अवधेश चौधरी और इंस्पेक्टर जावेद अख्तर परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने अपना वीडियो प्रार्थना पत्र के साथ कमिश्नर ऑफिस भेजा है।

पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ADCP सेंट्रल मनीषा सिंह को मामले की जांच का आदेश दिया है।

अब आगे की कहानी पीड़िता सिपाही की जुबानी पढ़िए…

”बहुत परेशान होकर वीडियो भेज रही हूं” वीडियो में महिला सिपाही ने कह रही है, ”कमिश्नर सर, मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से डिस्टर्ब किया जा रहा है। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गई हूं। मैं अपनी बातें किससे कहूं। सीओ सर से कहने जाती हूं वह डांटकर भगा देते हैं। वह मेरी बात नहीं सुन रहे हैं।

कुछ कर्मचारी मेरे पीछे पड़ गए हैं। मुझे परेशान कर रहे हैं। हमेशा उल्टी-सीधी बातें करते हैं। गंदे-गंदे ताने मारते हैं। बहुत परेशान होकर यह वीडियो भेज रही हूं। मैं सिपाही हूं। यहां पर कोई सुनवाई नहीं होती है।”

Scroll to Top