ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुआ एक और केस

शक्तिनगर : (मानवीय सोच) सोनभद्र सीमा से सटे मध्यप्रदेश की सिंगरौली (बैढ़न) पुलिस ने चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह समेत तीन लोगों पर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। 

सिंगरौली के जिला धर्म जागरण प्रमुख प्रेमसागर शर्मा ने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आरएसएस व आदिवासी समुदाय के बीच वैमनस्यता पैदा करने का आरोप लगाते हुए बैढ़न कोतवाली में नामजद तहरीर दिया था।

पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सहित तीन अन्य के विरूद्ध धारा 153 ए आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया है।

फरियादी प्रेमसागर शर्मा (50) निवासी थाना रोड गनियारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नेहा सिंह राठौर के साथ हिमांशु कुमार, नरेंद्र सिंह निवासी सीधी (मप्र) की ओर से अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आरएसएस व अन्य समुदाय के बीच वैमनस्यता की भावनाएं पैदा की जा रही है।

Scroll to Top