प्रयागराज : (मानवीय सोच) माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। 2 हजार पन्ने की चार्जशीट में शूटर सनी सिंह को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।
सनी सिंह ने लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य को साथ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि 3 महीने चली जांच और पूछताछ में इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ था यह पता करने में SIT विफल रही है।
कोर्ट ने एक्सेप्ट की चार्जशीट, अगली तारीख रिजर्व
वहीं, तीनों हत्यारोपियों की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने चार्जशीट को एक्सेप्ट कर लिया है। अगली तारीख रिजर्व कर ली है। इसमें हत्यारोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
