ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दलित लड़की के साथ क्रूरता की हदें पार ; सामूहिक बलात्कार के बाद तेजाब से जलाया चेहरा

राजस्थान : (मानवीय सोच)  करौली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 19 वर्षीय दलित लड़की को ऐसी यातनाएं दी गईं, जिसके बारे में सुनकर रूह कांप जाए. दरअसल, एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर पहले सामूहिक बलात्कार किया गया. उसके बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया गया.

करौली के नादौती थाना क्षेत्र के भीलापाड़ा रोड पर गुरुवार को एक कुएं में लड़की का शव मिला है. एक पुलिस अधिकारी ने इस भयावह घटना के बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि भीलापाड़ा रोड पर स्थित एक कुएं में एक लड़की का शव है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान मोहनपुरा गांव निवासी के रूप में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आगे की जांच जारी है…”

Scroll to Top