ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने ईमानदार व्यापारियों को भी बना दिया टैक्स चोर

लखनऊ : (मानवीय सोच) आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित रिटर्न की जांच व्यापारियों के साथ-साथ विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। इस हाइटेक सिस्टम ने उन व्यापारियों को भी नोटिस भेज दिया है, जिन पर कोई टैक्स बकाया नहीं है। एआई सिस्टम ने ईमानदार व्यापारियों को भी कर चोर बना देने को राज्य कर विभाग ने गंभीरता से लिया है।

सभी जोनल अपर आयुक्तों को साफ निर्देश दिए गए हैैं कि इस तरह की नोटिसों पर कोई कार्रवाई न की जाए। ये भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि एक भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी सूरत में नहीं होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां एआई आधारित माॅड्यूल से व्यापारियों के जीएसटी रिटर्न की पड़ताल की जा रही है। पिछले साल सितंबर में ट्रिपलआईटी लखनऊ और राज्य कर विभाग की आइटी टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित किया था।

इस साल जनवरी से मार्च के बीच चुनिंदा फर्मों की इस सिस्टम के अंतर्गत जांच की गई, तब इसे लागू किया गया। ये सिस्टम पिछले रिटर्न से मिलान भी करता है। दोनों में अंतर पाए जाने पर संबंधित कारोबारी को स्वत: ही नोटिस चला जाता है।

 

Scroll to Top