ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 55 मिनट में वाराणसी से लखनऊ, 10 अगस्त से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट

लखनऊ : (मानवीय सोच) लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से लखनऊ की फ्लाइट 10 अगस्त से उड़ान भरेगी। इसकी अनुमति डीजीसीए से मिल गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक वाराणसी से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 55 मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी। लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 1.10 घंटे में वाराणसी पहुंचेगी।

इंडिगो की 78 सीटर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार) वाराणसी से लखनऊ आएगी और जाएगी। इसका सामान्य किराया 2000-2500 रुपये तय किया गया है। यदि सीटें फुल हुईं तो किराया फ्लैक्सी हो जाएगा। इसके बाद टिकट का जितना किराया होगा, उतना भुगतान करके जाना-आना पड़ेगा। विमानन कंपनी को वाराणसी से लखनऊ के बीच अच्छा एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है।

ये है शेड्यूल

दोपहर 2:20 बजे: फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।

अपराह्न 3:10 बजे: वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग।

अपराह्न बाद 4:05 बजे: वाराणसी से उड़ान भरेगी फ्लाइट।

शाम 5 बजे: अमौसी एयरपोर्ट पर होगी फ्लाइट की लैंडिंग

Scroll to Top