ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में 6 वाहन चोर गिरफ्तार : फर्जी नंबर प्लेट और कागज बनाकर गांवों में बेचते थे

लखनऊ : (मानवीय सोच)  पुराने दो पहिया वाहन चुराने में एक शातिर गैंग ने बच्चों को लगा रखा था। जिससे कोई उन पर शक न कर सके। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के शामिल तीन बाल अपचारी समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों के विषय में जानकारी जुटा रही है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदिरानगर निवासी विशाल उर्फ बड़ा बऊआ, सीतापुर बिसवां निवासी आसिफ और बाराबंकी निवासी कुशाल को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही तीन वाहन चोरी में संलिप्त बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।

इनके पास से 22 चोरी की मोटर साइकिल बरामद बरामद हुई हैं। यह पुरानी बाइक को निशाना बनाते थे, क्योंकि उनका लॉक आसानी से मास्टर की से खोला जा सकता है। गैंग चोरी के वाहन फर्जी नंबर प्लेट और कागज बनवाकर ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों को बेच देता था।

Scroll to Top