जापान : (मानवीय सोच) हिंदू धर्म में सावन मास को सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है. यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मुरादें पूरी करते हैं. पवित्र श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है.
वहीं सावन की शुरुआत होते ही शिव भक्त कांवड़ उठा चल पड़ते भोलेनाथ को जल अर्पित करने. देश में इस समय जहां कांवर उठाए भक्त शिवालयों में रोज भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं, वहीं विदेशों में भी कांवर यात्रा निकाली जा रही है.
जापान में बोल बम
जापान की राजधानी टोक्यो में सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर कांवर यात्रा निकाली गई. दूर देश में इस कांवर यात्रा की शुरुआत टोक्यो के फुनाबारो स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से हुई और 82 किमी की लंबी यात्रा करते हुए कांवरियों ने सीतामा के शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया
