मथुरा : (मानवीय सोच) गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। आरपीएस, एसओजी, रेलवे सहित कई थानों की पुलिस स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान को भी चेक किया गया। जीआरपी पुलिस ने बयाना स्टेशन पर दो संदिग्धों को ट्रेन से उतारा है। उनके पूछताछ की जा रही है। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।
बुधवार को मथुरा स्टेशन पर अधिकारियों को सूचना मिली कि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी है। सूचना पल भर में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई। देखते ही देखते स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील हो गया। प्लेटफॉर्म पर चेकिंग जारी कर दी गई। स्टेशन पर एसपी सिटी समेत आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता ने प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को खंगाला।
