ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी, बेबी ताज सहित छह स्मारक जलमग्न

आगरा : (मानवीय सोच) यमुना किनारे स्थित राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारक व बगीचों को बाढ़ के पानी से भारी नुकसान हुआ है। महताब बाग में पानी भर गया है। जिसे पर्यटकों के लिए बंद करना पड़ा है। बेबी ताज के नाम से मशहूर एत्माउद्दौला के पिछले हिस्से में यमुना किनारे स्थित कोठरियां डूब गई हैं।

एत्माउद्दौला की पिछली दीवार को छूकर यमुना बह रही है। यहां नूरजहां की कब्र से आगे पर्यटकों को नहीं जाने दिया जा रहा है। बारादरी में जाने पर रोक है। एत्माउद्दौला के संरक्षण सहायक रवि प्रताप मिश्रा ने बताया कि अगले आदेश तक महताब बाग बंद रहेगा।

बगीचों में अंदर तक पानी भर गया है। ताज व्यू प्वाइंट डूब गया है। इसके अलावा चीनी का रोजा के बराबर स्थित काला गुंबद स्मारक में पानी भरा है। बत्तीसखंबा, जोहरा बाग, रामबाग स्थित सराय ए-गेट-वे सतकुइयां स्मारक डूब गए हैं।

उधर, ताजमहल के रिवर साइड गार्डन में पानी भरा है। खान ए आलम स्मारक में भी जलभराव है। हालांकि ताजमहल में बाढ़ के पानी से किसी तरह का नुकसान नहीं है। एएसआई आगरा सर्किल अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि नुकसान का विस्तृत आंकलन करने के लिए ड्रोन से सर्वे कराया है। 

Scroll to Top