लखनऊ : (मानवीय सोच) 80 लोकसभा सीट वाले हुए प्रदेश में सभी दलों की भूमिका अहम मानी जा रही है। अपना दल कमेरावादी की नेता व सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा 2022 से हम अखिलेश यादव बड़े भाई के दल समाजवादी के साथ मिलकर 2024 की तैयारियां कर रहे हैं।
2022 में भी हमने एनडीए की दल की रफ्तार को धीमा किया है। उम्मीद पूरी की जा रही है 2024 के लोकसभा चुनाव में हम केंद्र की सत्ता को उतार कर ही दम लेंगे।
सवाल: कर्नाटक की बैठक में अपना दल कमेरावादी भी शामिल हुआ क्या बातें हुई, क्या चर्चाएं रहीं?
जवाब: उत्तर प्रदेश में जो गठबंधन हुआ था उसमें भी भारतीय जनता पार्टी के विजय रास्ते और उनकी संख्या को कम करने का काम किया गया था। उसी गठबंधन के दो बड़े अंग के रूप में समाजवादी पार्टी और कमेरावादी पार्टी दो दिवसीय बेंगलुरु बैठक में शिरकत की है।
