लखनऊ : (मानवीय सोच) पुरानी गाड़ियों के मालिकों से टैक्स निकालने के लिए परिवहन विभाग ने स्क्रैपिंग नीति के तहत बड़ी छूट देने का ऐलान किया है। जिसमें टैक्स में 75 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। मौजूदा समय निजी और प्राइवेट गाड़ियों को मिलाकर करीब 25 हजार गाड़ियां ऐसी है जिनका टैक्स नहीं जमा है।
इसमें ज्यादातर गाड़ियां 15 या 20 साल पुरानी है। छूट के अनुसार 20 साल पुराने व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के स्क्रैप कराने में टैक्स में 75 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
करोड़ों का बकाया नहीं वसूल पा रहा विभाग
बताया जा रहा है कि लखनऊ में ही 25 हजार गाड़ियों को मिलाकार करीब करोड़ों रुपए का बकाया है। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करते है। ज्यादा प्राइवेट और कमर्शियल वाहन ऐसे हैं जो चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में ये वाहन स्वामी स्क्रैपिंग पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं।
