ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# तेजी से बढ़ रहे एसिडिटी के मरीज : एक्सपर्ट बोले – एसिडिटी का खुद से इलाज करने से बचे

लखनऊ :  (मानवीय सोच) एसिडिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। हालिया शोध के सर्वेक्षण में 10.7% लोगों को GERD यानी गैस्ट्रो एसोफेगल रिफ्लेक्स डिजीज की समस्या मिली।हैरान करने वाली बात यह हैं कि ज्यादातर मरीजों में यह समस्या लगातार बनी हुई हैं। यही कारण हैं कि एक्सपर्ट चिकित्सक खुद से एसिडिटी का इलाज करने से बचने की सलाह देते हैं।

लखनऊ के एक निजी होटेल में हील फाउंडेशन की और से एसिडिटी के कारण और निवारण विषय पर कार्यशाला में इसकी जानकारी KGMU के फीजियोलाजी के विभाग के एचओडी डा. नरसिंह वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कि खराब जीवनशैली, नींद से संबंधित गड़बड़ियां, काम का नियत समय पर न होना और खानपान की गलत आदतें एसिडिटी का प्रमुख कारण हैं। जंक फूड और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

मेदांता अस्पताल के नेफ्रोलाजी और किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन विभाग के निदेशक डा. राज कुमार शर्मा ने कहा कि देश की 10 से 30 प्रतिशत आबादी गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) जैसी हाइपर एसिडिटी संबंधी समस्या से ग्रस्त है। इसमें भी उत्तर प्रदेश के मरीज सबसे अधिक हैं। रैनिटिडिन जैसी दवाएं एसिडिटी से तुरंत राहत देने के साथ पाचन तंत्र को भी नुकसान नही पहुंचाती हैं।

Scroll to Top