उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से यूपी टूरिज्म प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर वेडिंग डेस्टिनेशन और फिल्म प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत किया जा रहा है। यूपी पर्यटन तीन दिवसीय ग्लोबल डेस्टिनेशन एक्सपो एंड कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के वेंडिंग और फिल्म निर्माण स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 21 से 23 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले ग्लोबल डेस्टिनेशन एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेगा।यह कॉन्फ्रेंस 3 दिन तक आयोजित की जाएगी। आईकॉनिक द्वारा जीडीईसी वैश्विक स्तर पर वेडिंग और फिल्म प्रोडक्शन का सबसे बड़ा आयोजन है।
वेडिंग एवं अन्य मनमोहक पर्यटन स्थल को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश पर्यटन ग्लोबल डेस्टिनेशन एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस के द्वारा प्रदेश में उपस्थित वेडिंग और अन्य मनमोहक पर्यटन स्थल को बढ़ावा देगा, जिससे कि वेडिंग और फिल्म निर्माण के द्वारा b2b बिजनेस में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ सके। गौरतलब है वेडिंग और फिल्म निर्माण उत्तर प्रदेश आगे बढ़ता है तो स्थानीय लोगों को भी बड़े स्तर पर रोजगार मुहैया होगा।
