नई दिल्ली : (मानवीय सोच) कई बार लोग अपने बार-बार शैतानी करते बच्चे को डांटते फटकारते हैं न किसी कैदी की तरह खौफनाक सजा देते हैं. लेकिन हाल में तीन से चार साल की मासूम बच्ची को उसके पिता ने ऐसी सजा दी कि बाप बेटी का स्नेह का रिश्ता शर्मसार हो जाए
दूसरी मंजिल से मासूम को उल्टा लटकाया
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक सनकी बाप ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के इमारत की दूसरी मंजिल की खिड़की से उल्टा लटकाया हुआ है उसे जरा भी डर नहीं है कि ये बच्ची उसके हाथ से फिसल भी सकती है और उसकी जान जा सकती है. इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया.
