छत्तीसगढ़ : (मानवीय सोच) प्रवर्तन निदेशालय ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी रानू साहू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया है. इस मामले में गिरफ्तार होने वाली रानू साहू राज्य की दूसरी आईएएस अधिकारी हैं. साहू को कथित कोयला लेवी मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में गिरफ्तार होने वाली वह राज्य की दूसरी आईएएस अधिकारी हैं.
प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस अधिकारी रानू साहू को अरेस्ट करने के बाद विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू को आज शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसने उसे तीन दिन के लिए केन्द्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया.
