लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने और अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटी है।
पहले दिन पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष रविवार को दूसरे दिन लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण टोली के साथ बैठक कर रहे हैं।
बीएल संतोष भाजपा के अगस्त से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम पर बैठक कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा यूपी में सात अगस्त से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। इसके तहत क्षेत्रीय स्तर पर निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद प्रशिक्षकों की टोली को यूपी से हरियाणा में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद हैं।
