लखनऊ : (मानवीय सोच) एक बार फिर से डॉक्टरों के तबादलों में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया हैं। इस बार मामला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों से जुड़ा हैं। नियमों को ताक पर रखकर किए गए बड़े पैमाने पर फेरबदल को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी। इस बीच शासन की सख्ती के बाद इनको निरस्त भी करने की तैयारी हैं। वही गड़बड़ी में शामिल जिम्मेदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होना तय हैं।
इस मामले में अब तक निदेशालय के एक कनिष्ठ सहायक का निलंबन किया जा चुका हैं। बता दें कि 30 जून को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों सहित विभाग में कई तबादले किए गए थे। लगातार आ रही शिकायतों पर शासन की सख्ती के बाद यह कदम उठाया गया हैं।
दरअसल विभागीय तबादलों में आकांक्षी जिलों और दिव्यांग जैसे नियमों का पालन न होने से ट्रांसफर प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने इस गड़बड़ी के लिए होम्योपैथी निदेशालय में तैनात कनिष्ठ सहायक रघुवर तिलक को दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर दिया, पर अन्य जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नही की गई।
