लखनऊ : (मानवीय सोच) इन दिनों लखनऊ के उमराव मॉल का ‘गेम ऑन’ बच्चों के बीच खूब चर्चा में है, जहां बच्चो को विभिन्न तरीके के गेम्स खेलने का मौका मिलता है. जिससे बच्चों को पढ़ाई के दबाव से थोड़ी राहत मिलती है. यहां आने से बच्चों का मन खुश होता है और वे अपने पसंदीदा काम में दिलचस्पी लेते हैं. उमराव मॉल के गेम ऑन में विभिन्न प्रकार के गेम्स और आकर्षण है. जो बच्चों को बहुत पसंद आ रहे हैं.
यहां वीडियो गेम्स, वर्चुअल रियलिटी गेम्स, बम्पर कार, बोव्लिंग और अन्य मनोरंजक गतिविधियां है. इन सभी गतिविधियों को बच्चों की उम्र और रुचि के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि वे पूरा आनंद ले सकें. उमराव मॉल के गेम ऑन का लक्ष्य बच्चों को एक सुरक्षित और मनोरंजक माहौल प्रदान करना है. इसके लिए मॉल प्रबंधन ने विशेष ध्यान दिया है कि सभी गेम्स और आकर्षण बच्चों की सुरक्षा के अनुरूप हो.
