मेरठ : (मानवीय सोच) हस्तिनापुर इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. कस्बे के मुख्य मार्ग पर मखदुमपुर कॉलोनी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने 2 लोगों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक ने एक विधवा महिला से शादी की थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
ये घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में मखदुमपुर कॉलोनी की है. जहां रहने वाले 22 वर्षीय अरविंद ई रिक्शा में बैठकर आ रहा था. उस वक्त रिक्शे में दो और सवारियां भी मौजूद थी, तभी अचानक बाइक पर सवार चार-पांच बदमाश आए और अरविंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया. बदमाशों ने करीब 8 राउंड फायर किए. अरविंद अपनी जान बचाने के लिए गली की ओर भागा लेकिन बदमाश उसका पीछा करके गोलियां बरसाते रहे. ये पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.
