नई दिल्ली : (मानवीय सोच) हर एक गुजरते वक्त के साथ चंद्रयान-3, चांद के और करीब पहुंच रहा है। 25 जुलाई (मंगलवार) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने की अपनी पांचवीं और अंतिम प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “अंतरिक्ष यान के 127609 किमी X 236 किमी की कक्षा हासिल करने की उम्मीद है। अवलोकन के बाद हासिल की गई कक्षा की पुष्टि की जाएगी।” इसके साथ ही इसरो ने बताया कि अगली फायरिंग, ट्रांसलूनर इंजेक्शन (टीएलआई), 1 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 12 बजे से 1 बजे के बीच करने की योजना है।
