ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मेरठ में मणिपुर जैसी घटना : लड़की कपड़े मांगती रही, 4 लड़के न्यूड करके दौड़ाते रहे

मणिपुर : (मानवीय सोच)  महिला की न्यूड परेड पर देश शर्मसार है। पीएम तक दुख-क्रोध जता चुके हैं। दिल्ली में सरकार के खिलाफ अविश्चास प्रस्ताव आ चुका है। देश की राजधानी से 70 किमी. दूर मेरठ में भी एक ऐसी ही भयावह वारदात हुई है। यहां 4 युवकों ने एक नाबालिग लड़की का किडनैप किया। उसके साथ दरिंदगी की। न्यूड वीडियो बनाए।

लेकिन, इस पीड़िता की आवाज लखनऊ-दिल्ली में बैठे सत्ताधीशों तक नहीं पहुंच पाई। यही वजह है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर अब तक अभद्रता की एफआईआर दर्ज की है। वहीं, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है।

3 महीने पुरानी घटना, वीडियो वायरल होने पर परिवार को पता चला

यह पूरी घटना मेरठ के किठौर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक शाकिर पीड़िता का परिचित था। उसका मिलना-जुलना था। अफेयर था। जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो शाकिर तैयार नहीं हुआ। इसी बीच, लड़की और शाकिर का मनमुटाव हो गया। 3 महीने पहले शाकिर ने धोखे से लड़की को मिलने के लिए बुलाया।

Scroll to Top