ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एडीजी ने पुलिस अफसरों की लगाई क्लास ; इंतजाम के बाद कैसे हो गया पथराव

बरेली : (मानवीय सोच) एडीजी जोन पीसी मीना ने मंगलवार सुबह अपने कैंप कार्यालय में जिले भर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कप्तान से इंस्पेक्टर तक की मौजूदगी में कांवड़ यात्राओं व मोहर्रम जुलूस की रूपरेखा बनाई गई। वहीं जोगी नवादा की घटना को लेकर एडीजी ने नाराजगी जताई, उन्होंने आईजी को घटना की जांच सौंपी है।

एडीजी पीसी मीना से लेकर आईजी राकेश सिंह व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुराना शहर में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए थे। ड्रोन से घरों की छत दिखवाने को कहा गया था ताकि पथराव जैसी घटनाओं को टाला जा सके। बावजूद जोगी नवादा में पथराव हो गया। इसी के कारणों का पता लगाने के लिए एडीजी ने कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाई। 

बैठक में जिले भर से इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी ने अफसरों के साथ मंथन में पाया कि मौके पर मौजूद फोर्स कम होने और खुफिया इनपुट कमजोर होने से घटना हुई। कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। एडीजी ने बैठक में मौजूद आईजी रेंज ड़ॉ. राकेश कुमार सिंह को प्रकरण की विस्तृत जांच और दोषियों पर कार्रवाई तय करने की जिम्मेदारी सौंप दी।

Scroll to Top