नई दिल्ली : (मानवीय सोच) सब्जियों के बाद अब मसालों की कीमतों में आग लगने की आशंका है. पिछले वर्ष मुकाबले इस साल कुछ मसालों की कीमतों में डबल डिजिट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसमें सबसे अधिक जीरा की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है
इसकी खुदरा कीमतें पिछले महीने सालाना आधार पर लगभग 75 फीसदी बढ़ गईं. सब्जियों के बाद अब महंगे मसाले लोगों के खाने का जयका बिगाड़ सकते हैं. कीमतें में बढ़ोतरी की वजह मौसम को बताया जा रहा है.
विशेषज्ञों के अनुसार अनियमित मौसम की स्थिति और गिरते उत्पादन के कारण मसाले की कीमतें बढ़ रही हैं. स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि कीमतों में राहत अगले कैलेंडर वर्ष तक ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. खासकर जीरा की कीमतों में राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं. जीरा साल में एक बार उपजने वाली फसल है और इस साल लगभग 30 से 40 फीसदी तक इसकी क्षति हुई है
