(मानवीय सोच) : जैसे जैसे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने वाला दिन नजदीक आता जा रहा है पाकिस्तान अपनी साजिशें बढ़ाता जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान ने न सिर्फ इस्लामाबाद बल्कि तुर्किए की राजधानी अंकारा से भारत के खिलाफ 5 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रची है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के 4 साल बाद पाकिस्तान ने पांच अगस्त के लिए इस्लामाबाद से “मिशन ड्राइंग डिजाइन” लांच किया है।
इस मिशन में सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के उन मासूम बच्चों को शामिल कराए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जिनके दिमाग में अभी से जहर घोला जा सके। फिलहाल पांच अगस्त को लेकर देश की खुफिया एजेंसियों से लेकर रक्षा मामलों से जुड़ी एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और घाटी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामात कर दिए गए हैं।
