ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# हरियाणा की हिंसा पर UP के 8 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) पड़ोसी राज्य हरियाणा तीन दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा है। राष्ट्रीय राजधानी से 100 किमी. दूर मेवात में शुरू हुई हिंसा हरियाणा की आर्थिक राजधानी गुड़गांव तक पहुंच गई है। हिंसा की आग उत्तर प्रदेश तक न पहुंचे इसके लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।

तत्काल प्रभाव से हरियाणा और मथुरा की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर समेत हरियाणा से जुड़े यूपी के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मथुरा में आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार पहुंचे। हरियाणा से सटे बॉर्डर इलाके में ग्रामीणों से मुलाकात की। वहां सुरक्षा देखी।

असल में मामला यह है कि सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

Scroll to Top