लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को दिल्ली में गोरखपुर और अवध क्षेत्र के लोकसभा और राज्ससभा सांसदों की क्लास ली। टीचर की तरह समझाया। कभी हिदायत तो कभी राजनीति गुरु की तरह जनता से कनेक्ट होने का मंत्र दिया।
पीएम ने सांसदों से कहा कि भगवान हमारे साथ हैं। भक्त भी साथ हैं। लेकिन, अब हमारा काम है कर्तव्य करने का। इसे करने में हमें पीछे नहीं रहना है। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि 370 की नहीं, बल्कि अपने काम की बात करें।
पीएम ने सांसदों से कहा कि अपने अच्छे काम जनता को बताने होंगे। 9 साल में केंद्र सरकार ने जो बड़े काम किए हैं। उसके साथ-साथ खुद सांसदों ने अपने क्षेत्र के लिए क्या किया है। इसका प्रचार सांसदों को स्वंय ही करना होगा।
