ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में सस्ते टमाटर पाने के लिए हुई छीना-झपटी, टूटा मोबाइल, लगी चोट

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सस्ते टमाटर पाने के लिए टमाटरों का विक्रय कर रहीं वैनों पर लोग टूट पड़े। एक काउंटर और अधिक भीड़ होने की वजह से आपस में छीना-झपटी मच गई। चूंकि पुलिस मौके पर उपलब्ध नहीं थी इसलिए लोगों में आपस में बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। कुछ छोटे-मोटे झगड़े भी टमाटर पाने के लिए हुए।

इंदिरा भवन जवाहर भवन सुबह टमाटर की गाड़ी टमाटर बेचने के लिए आई। भीड़ अधिक होने की वजह से आपस में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे एक व्यक्ति के पैर में लगी चोट लगी तो एक व्यक्ति का मोबाइल टूट गया। टमाटर दर सस्ते होने की वजह से लोगों के अंदर इस बात का डर था कि कहीं उनका नंबर आने से पहले टमाटर खत्म ना हो जाएं। इस डर की वजह से यह मारा-मारी मच गई। 

पॉलिटेक्निक चौराहे के पास  लगी टमाटर वैन में भी यही हालात दिखे। एक परिवार के कई-कई लोग लाइनों में खड़े दिखे। इस भीड़ में अव्यवस्था फैल गई। पुलिस कर्मी ना होने से स्थितियों को संभालने वाला कोई नहीं था। टमाटर खरीदकर निकले लोग प्रसन्न मुद्रा में दिखे। ऐसा लगा कि वह मानों कोई जंग जीतकर आ रहे हों। 

Scroll to Top