ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर फाइनल तारीख घोषित

अयोध्या : (मानवीय सोच) राम नगरी अयोध्या में एक ओर राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है तो वहीं राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भी लगातार तैयारी चल रही है. अब प्राण-प्रतिष्ठा की फाइनल तारीख भी सामने आ गई है. जानकारी के मुताबिक, जनवरी-2024 की 21, 22 और 23 तारीख को अंतिम मुहर लग गई है. वहीं पहले 15 जनवरी से दस दिन तक कार्यक्रम चलने की जानकारी सामने आई थी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 21, 22 और 23 जनवरी 2024 की तारीख तय की है. इसको लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बात की और बताया कि, ‘‘राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगा.” इसके साथ तारीख को लेकर कहा कि, 21, 22 और 23 जनवरी की तारीखें कार्यक्रम के लिए तय की गई हैं. उन्होंने कहा कि अभिषेक समारोह में आने वाले भक्तों को करीब एक महीने तक मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है.

Scroll to Top