झारखंड : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फजीहतें बढ़ने वाली हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोरेन को नोटिस भेजा है. यह नोटिस जमीन घोटाले से संबंधित केस के लिए भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, जमीन घोटाले में सोरेन के परिवार के शामिल होने की बात कही जा रही है. हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 14 अगस्त को तलब किया गया है.
झारखंड जमीन घोटाला मामले में ईडी ने अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और बड़गाई अंचल सीओ भानुप्रसाद के नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि इस केस में पहले से जेल में बंद लाइजनर प्रेम प्रकाश से भी पूछताछ की जा चुकी है.
