ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# औरैया डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण : चिकित्सक की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

औरैया  : (मानवीय सोच)  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने 50 शैय्या जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए कि आने वाले प्रत्येक मरीज को गंभीरता से देखा जाए और संतोषजनक उपचार देकर ही वापस भेजा जाए, जिससे वह स्वस्थ जीवन जी सके।

उन्होंने कहा कि दवा आदि पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए, जिससे किसी को भी बाहर से दवा लाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो भी जांच की जाए, उनकी जांच रिपोर्ट भी संबंधित को उपलब्ध कराई जाए और उसी के आधार पर इलाज सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सके। ।

साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजना कक्ष में किसी भी चिकित्सक को न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि समय निर्धारित करते हुए डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे कक्ष से संबंधित कार्य के लिए आने वाले को मायूस होकर न लौटना पड़े। उन्होंने आकस्मिक कक्ष, प्रसूति कक्ष, महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष आदि का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और सभी संबंधितों को साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिये।

Scroll to Top