# GADAR 2 पर बोलीं कंगना रनौत- मैं सनी देओल की फैन

(मानवीय सोच) : इन दिनों गदर-2 फिल्‍म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. सनी देओल स्‍टारर यह फिल्‍म वर्ष 2001 में आई ‘गदर’ का सीक्‍वल है. 11 अगस्‍त को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सनी देओल, अमीषा पटेल से लेकर फिल्‍म में काम करने वाले अन्‍य कलाकार इसके प्रमोशन में जुटे हैं. इस बीच ‘गदर-2’ पर कंगना रनौत का बयान सामने आया है, उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सनी देओल’ और ‘गदर-2’ के बारे में बात की है.

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जो कि 2015 में आई सनी देओल-कंगना की ‘आई लव एनवाई’ फिल्‍म पर लिखी गई थी. उस खबर में लिखा था, ”कंगना रनौत इस बात से चिंतित थीं कि सनी देओल के साथ उनकी फिल्म आना उनके करियर को बर्बाद कर देगी और, इसलिए कंगना ‘आई लव एनवाई’ फिल्‍म की रिलीज को रोकना चाहती थीं.”

अब कंगना ने ऐसी खबरों को झूठ कहा है और दावा किया है कि फालतू थ्रोबैक आर्टिकल को लेकर बात करना, ये बताता है कि लोगों को जलन हो रही है कि सनी सर की फिल्‍म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर हिट न हो जाए.