उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) बाराबंकी जिले में एक बार फिर सरयू (घाघरा) नदी का कहर गांवों पर टूट पड़ा है. इस बार एक-दो नहीं बल्कि 35 गांव घाघरा से घिर गए हैं और उनको अपना घर और गृहस्थी छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. जलस्तर बढ़ने से दो तहसीलों के 35 गांव बाढ़ की चपेट में आने से जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है
ग्रामीणों को अपने घर खाली करन के निर्देश दिए गए हैं. तो वहीं बाढ़ से अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने जरूरत का समान लेकर गांव से पलायन कर रहे हैं और ऊंचे सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के आंकड़े जुटाने में लगा हुआ है.
बता दें कि पहाड़ी इलाकों व नेपाल में भारी बारिश होने के बाद पहाड़ी नदियों में उफान आने पर नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. इस वजह से रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गांव पानी से घिर गए हैं और बुधवार को सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया. शाम पांच बजे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.661 मीटर रिकार्ड किया
