(मानवीय सोच) : राहुल गांधी ने संसद से बाहर जाते समय ‘फ्लाइंग किस’ दे दी, जिसके बाद से भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हालांकि, इस बीच एक वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी ने राहुल का समर्थन किया है.
ज़रा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा? pic.twitter.com/lINeLtQyuT
— Shailbala Martin (@MartinShailbala) August 9, 2023
अधिकारी ने कहा कि महिला सांसद ये भी सोचें कि मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा. आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर हिंदी में लिखा, “जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा.”
ईरानी ने राहुल पर साधा निशाना
ईरानी ने वायनाड सांसद को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, “केवल एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति संसद में फ्लाइंग किस दे सकता है, जिसमें महिला संसद सदस्यों को बैठाया जाता है… इस तरह का अशोभनीय कृत्य सदन ने कभी नहीं देखा है पहले. पूरे देश ने (गांधी) परिवार की संस्कृति देखी है.” 20 से अधिक महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत की है. शिकायत पत्र में कहा गया है, “सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान हुआ, बल्कि बदनामी भी हुई और गरिमा कम हुई.
