(मानवीय सोच) : राजस्थान में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत कर चुके हैं. वहीं, बिहार में जातिगत जनगणना जारी है. ऐसे में यूपी में भी जातिगत जनगणना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बयान जारी किया है. उन्होंने साफतौर पर कहा है कि राज्य सरकार की राज्य में “जाति जनगणना” कराने की कोई योजना नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि ”भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची के क्रमांक 69 पर जनगणना का विषय अंकित है. भारत सरकार द्वारा जनगणना कार्य के लिए जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 बनाए गए हैं, जिसके अंतर्गत जनगणना का कार्य किया जाता है.
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के सदस्य संग्राम यादव द्वारा पूछे गए “जाति जनगणना” के सवाल पर विधानसभा में ”नहीं” में जबाव दिया. बता दें कि साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में समाजवादी पार्टी ने राज्य में जातिगत जनगणना को शामिल किया था
