(मानवीय सोच) : संयुक्त राष्ट्र में पेश थर्ड नेशनल कम्युनिकेशन नाम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 14 साल में उम्मीद से काफी ज्यादा कमी दर्ज की गई है. रिपोर्ट में 2005 से 2019 के बीच हुए ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन का आकलन किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान भारत में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 33 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है
मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों का कहना है कि उत्सर्जन दर में आई गिरावट के लिए अक्षय ऊर्जा उत्पादन में बढ़ोतरी जिम्मेदार है. इसके अलावा भारत में वन क्षेत्र में की गई बढ़ोतरी से भी इस मामले में बहुत ज्यादा फायदा मिला है. रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि भारत ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.
