आणंद : (मानवीय सोच) गुजरात सरकार ने आणंद जिले के कलेक्टर डीएस गढ़वी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उन पर यह कार्रवाई ‘कदाचार और अनैतिक आचरण के आरोपों’ के कारण हुई है. राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार शाम अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1969 के तहत गढ़वी को निलंबित करने का आदेश जारी किया. पत्र में कहा गया है कि 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति से) के अधिकारी गढ़वी को ‘‘गंभीर कदाचार और अनैतिक व्यवहार के गंभीर आरोपों’’को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. हालांकि, आदेश में गढ़वी के निलंबन की कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है.
गढ़वी के निलंबन के बाद, आणंद जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) मिलिंद बापना को अगले आदेश तक जिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इधर, सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई वायरल वीडियो के कारण हुई है. इस वीडियो में डीएस गढ़वी दफ्तर में महिला संग आपत्तिजनक हालत में दिखे थे. सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो कुछ महीने पुराना है
