(मानवीय सोच) : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है. इसको लेकर बीजेपी की कई महिला सांसदों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत भी की गई है. आइए जानते हैं आरोप लगाया है. इसको लेकर बीजेपी की कई महिला सांसदों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत भी की गई है. आइए जानते हैं पूरा मामला और आखिर ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी ने संसद में दिया फ्लाइंग किस…?
दरअसल, लोकसभा में आज (9 अगस्त) अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस हो रही थी. इस पर बोलने के लिए राहुल गांधी भी सदन पहुंचे थे भाषण खत्म होने के बाद जब वो सदन से बाहर निकल रहे थे तो उसे वक्त उनके कुछ कागज जमीन पर गिर गए. सूत्रों के मुताबिक इन कागजों को उठाने के लिए राहुल नीचे झुके तो बीजेपी के सांसद हंसने लगे. इस पर राहुल ने ट्रेजरी बेंच की तरफ फ्लाइंग किस दिया और मुस्कुराते हुए निकल गए
