लखनऊ : (मानवीय सोच) साइबर जालसाजों ने ठगी के लिए नया टूल ईजाद कर लिया है। जालसाज अब वायस क्लोनिंग ऐप के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हूबहू आवाज तैयार कर उस शख्स के घरवालों, करीबियों व रिश्तेदारों से रकम ऐंठ रहे हैं। विदेशों के बाद अब जालसाज जालसाजी का यह टूल भारत में भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
वायस क्लोनिंग ऐप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जालसाज अपने टारगेट की आवाज का हूबहू क्लोन तैयार कर लेते हैं। Fसके बाद वह उसके रिश्तेदारों और करीबियों से उसी की आवाज में बात कर उससे खुद के मुसीबत में होने की बात करते हैं। अपना फोन खराब होने का बहाना कर आर्थिक मदद मांगते हैं। दूसरे नंबर से उसे बार कोड भेजकर उससे रकम मंगवा रहे हैं। यही नहीं कई बार घर के करीबी को कॉल कर उससे खाते की डिटेल और ओटीपी तक लेकर खाते में सेंध लगा रहे हैं।
