ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# हर घर तिरंगा के तहत डाक विभाग ने निकाली रैली

इटावा : (मानवीय सोच) डाक विभाग हर घर तिरंगा योजना के अंतर्गत पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। डाक विभाग ने हर घर तिरंगा योजना के तहत देश वासियों को जागरूक करने के लिए भारत माता के जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इटावा और औरैया डाक मंडल में करीब 52 हजार तिरंगा बांटे जाने हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिले निर्देशों के क्रम में तिरंगा झंडे इटावा मुख्यालय पहुंच गए है। जिनको 13 से लेकर के 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में फहराना है। इटावा डाक मुख्यालय पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जिसमें तिरंगे के साथ में लोग अपना फोटो खींच कर के सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।

डाक अधीक्षक संजीव कुमार बरुआ ने बताया प्रधानमंत्री की ओर से हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। यह भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है और डाक विभाग को ₹52 हजार तिरंगे झंडे इटावा मंडल को बिक्री करने का लक्ष्य मिला है। हमें पर्याप्त संख्या में झंडे मिल गए हैं। आम जनता किसी भी डाकघर से ₹25 का झंडा ले सकता है।

Scroll to Top