लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिलने जा रही हैं। सरकार ने कैंसर ट्रीटमेंट व रिसर्च को सुगमता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत उचित निदान के अभाव को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएसएससीआई) में एक ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, इस सेंटर को कल्याण सिंह सुपर स्पशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। एक प्रकार से यह सेंटर प्राथमिक से लेकर तृतीय सुपर स्पेशलिटी स्तर के निदान के राज्यव्यापी तंत्र के रूप में कार्य करेगा।
