ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुरू होगा IVF

लखनऊ : (मानवीय सोच)  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब डिलीवरी के साथ इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत अलग सेंटर खोला जाएगा और आईवीएफ की सुविधा रियायती दरों पर मुहैया करवाई जाएगी। संस्थान की गवर्निंग बॉडी से पास प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजकर बजट मांगा जाएगा। अनुमति मिलने पर काम शुरू करवाया जाएगा। वर्तमान में किसी भी सरकारी संस्थान में आईवीएफ की सुविधा नहीं है।

लोहिया संस्थान में कुछ दिन पहले ही रीप्रॉडक्टिव मेडिसिन यूनिट शुरू हुई है। इसी का विस्तार कर आईवीएफ की सुविधा मुहैया करवाने की तैयारी है। इसके तहत सामान्य प्रक्रिया और इंट्रा यूट्राइन इनसेमिनेशन प्रक्रिया से आईवीएफ की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। रीप्रॉडक्टिव मेडिसिन की नोडल डॉ. मालविका मिश्रा ने बताया कि सेंटर के लिए अलग बिल्डिंग बनाई जाएगी।

आईवीएफ के लिए एंड्रॉलजी लैब, एंब्रियो, एग फ्रीजिंग समेत सभी सुविधाएं होंगी। निजी सेंटर से आईवीएफ के लिए लोगों को पांच से आठ लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। लोहिया में सेंटर शुरू होने से अपेक्षाकृत कम खर्च में नि:संतान दंपतियों को राहत मिलेगी।

Scroll to Top